Advertisement

नेपाल : रेल सेवा का और विस्तार किया जायेगा- मंत्री प्रकाश ज्वाला

-नेपाल में रेल सेवा का और विस्तार किया जायेगा- मंत्री प्रकाश ज्वाला।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जयनगर से बर्दीवास तक रेल सेवा का विस्तार यथाशीघ्र किया जाएगा। उपयुक्त बातें शनिवार को भंगहा (सीतापुर)में रेलवे उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री प्रकाश ज्वाला बोलते हुए कही। उन्होंने कहा वर्दीवाससे निजगढ तक तथा काठमांडू से वीरगंज तक रेलवे निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मंत्री ने कहा हुलाकी सड़क का निर्माण कार्य भी जारी है। मंत्री ने धनुषा तथा सिरहा को जोड़ने वाली कमला क्षतिग्रस्त पुल को अविलंब मरम्मत किया जाएगा।इसका निरीक्षण किया हूं।इस कार्यक्रम में भारतीय दूतावास काठमांडू से आए डी.सी.एम. प्रसन्ना श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल -भारत का रिश्ता प्राचीन समय से है।

भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, उर्जा,परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में मदद कर रहा है। दोनों देशों के बीच नेपाल रेलवे और मधुर संबंध होने में मदद मिलेगी। मधेश प्रदेश के कृषि मंत्री गोविंद न्यूपाने,नेपाल रेलवे के महा प्रबंधक निरंजन सिंह,उमेश बिंदु श्रेष्ठ, भंगहा के मेयर संजीव कुमार साह साह सहित कई लोगों ने बिचार रखें।मंच पर पूर्व मंत्री राम चंद्र झा, शत्रुघ्न महतो,बिधायक जयनूल लाइन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।