-मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव विश्वास मत हासिल करने में रहे बिफल
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
मधेश प्रदेश सरोज कुमार यादव ने विश्वास मत हासिल करने में बिफल रहा। बुधवार शाम मधेश प्रदेश सभा में हुए विश्वास मत में प्रस्ताव पक्ष में 50मत मिले वहीं विपक्ष में 53मत मिले। 107सदस्यीय प्रदेश सभा में 104सदस्य ने विश्वास मत में भाग लिया था। जीत के लिए 54मत की आवश्यकता थी।













