-भुवनेश्वर महतो पटना में सम्मानित
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
मगही भाषा के साहित्यकार भुवनेश्वर महतो को पटना में रविवार को डा.राम प्रसाद सिंह साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने मगही भाषा में मगही भाषा में डिक्शनरी प्रकाशित किया है।इस पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मगही भाषा को अष्टम सूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षण के विना मगही भाषा का विकास संभव नहीं है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भरत साह ने कहा कि नेपाल में 14लाख बोलते हैं।प्रो.उपेन्द्र नाथ वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न इस पुरस्कार समारोह में भुवनेश्वर महतो के अलावा ओम प्रकाश जमुआर, डॉ.ललन प्रसाद सिंह को भी डा.राम प्रसाद सिंह अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.के.सिंह.मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति प्रो.शशि प्रसाद शाही, हिंदी साहित्य सम्मेलन पटना के अध्यक्ष डा.अनिल सुलभ, मगही अकादमी पटना के अध्यक्ष उदय शंकर वर्मा , डॉ.भूपेन्द्र नाथ सहित लोगों ने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर कवि सम्मेलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।












