-भीषण गर्मी से जनकपुरधाम का हाल बेहाल,एक सप्ताह के लिए विद्यालय बन्द
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
भीषण गर्मी से जनकपुरधाम सहित पूरे मधेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान 42डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिनके 9बजे आते आते भगवान भास्कर प्रचंड रूप धारण कर लेते है। लोगों को घर से निकलना दूरह हो गया है। भीषण गर्मी को लेकर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका ने सभी सरकारी तथा निजी बिद्यालय को एक सप्ताह तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। लूं की चपेट में आने से की लोग बीमार हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण वायरल फीवर का प्रकोप काफी बढ़ गया है।













