-अवध मिथिला फाउंडेशन के द्वारा बारहवीघा (रंगभूमि)में चला स्वच्छता अभियान।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
अवध मिथिला फाउंडेशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जनकपुरधाम का पौराणिक तथा ऐतिहासिक बारहबीघा (रंगभूमि)मैदान को रविवार को सफाई किया गया।इस सफाई अभियान में सशस्त्र प्रहरी बलतथा नेपाल पुलिस के दर्जनों जवान,जानकी मा.वि.के छात्र -छात्राएं के अलावा जनकपुरधाम के पूर्व मेयर लाल किशोर साह, नेपाल के ख्यातिप्राप्त सफाई अभियानी धीरेन्द्र साहनिशा मुक्तान,जसपा नेता ई.प्रवीण महतो सहित कई लोगों ने हाथ मे झाड़ू लेकर सफाई में सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर लाल किशोर साह ने कहा कि जनकपुरधाम का पौराणिक महत्व का बारहबीघा (रंगभूमि)का साफ रखना सबों का दायित्व है।अवध मिथिला फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान रंग लाया है।आशा है कि बारहबीघा मैदान कायाकल्प होगा।

उन्होंने कहा कि लोगों ने जनचेतना लाना होगा,तभी यह संभव होगा।हम बारहवीघा ( रंगभूमि) मैदान में कचरा तथा अन्य अवशिष्ट पदार्थ नहीं डालें। पिछले दिनों बारहबीघा मैदान को सफाई करने का आग्रह भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य महादूत नितेश कुमार नेमिथिला अवध फाउंडेशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ठाकुर से कियाथा।इसपर अवध मिथिला फाउंडेशन के अध्यक्ष ने सफाई का बीड़ा उठाया था। नितेश कुमार ने स्वच्छता अभियान का उद्घाटन भी किया था।उनका मुहिम रंग लाया और सफाई केमामले बारहबीघा का कायापलट हो रहा है। सफाई कार्यक्रम में अवध मिथिला फाउंडेशन के उपाध्यक्ष हेमता सुवेदी, सचिव राजेंद्र साह, भारत -नेपाल डाक्टर्स फोरम के सह कोषाध्यक्ष डा.विजय कुमार साह, सचिव रामदेव चौधरी,डा.मीसा महासेठ आदि ने स्वच्छता अभियान में दिलचस्पी लीं।












