Advertisement

नेपाल: पंचकोसी परिक्रमा में जुटे एक लाख से अधिक श्रद्धालु

-पंचकोसी परिक्रमा में जुटे एक लाख से अधिक श्रद्धालु

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

पंचकोसी परिक्रमा में जनकपुरधाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु जनकपुरधाम पहुंचे हैं। पंद्रह दिवसीय मिथिला परिक्रमा का डोला रविवार को जनकपुरधाम के बारहवीघा मैदान में पहुंची। रविवार की मध्य रात्रि से ही लोग पंचकोसी परिक्रमा करेंगे । रविवार की रात ही होलिका दहन की जाएगी। पंचकोसी परिक्रमा को लेकर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका ने रास्ते को सुगम किया है ।

विभिन्न जातीय तथा क्लव , स्वयंसेवी संस्था परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क अल्पाहार,शरवत आदि की व्यवस्था किए हैं। भारत के कलना से प्रारंभ डोला फूलहर, मटिहानी, जलेश्वर,मड़ई, ध्रुव कुण्ड, कंचन वन, पर्वता,धनुषा धाम,स्तोत्र, औरही, करूणा,विसौलसे फिर कलना होते हुए जनकपुरधाम पहुंचे हैं। इसमें कलना, फूलहर, करूणा,विसौल भारत में परिक्रमा का पड़ाव स्थल है।शेष नेपाल में है। इस परिक्रमा में एक लाख से अधिक साधु -संत तथा गृहस्थ लोग परिक्रमा में शामिल हुए थे।