Advertisement

नेपाल: तेली कल्याण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

-तेली कल्याण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

तेली कल्याण समाज नेपाल द्वारा शनिवार। को क्रानप्लाजा के सभाकक्ष में ललित कुमार साह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व संघीय राज्य मंत्री थे।

उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर सभी तेली भाईयों को आपसी भेदभाव भुलाकर कर समाज के विकास में लगना चाहिए।इस होली मिलन समारोह में पूर्व जिला विकास समिति धनुषा के पूर्व अध्यक्ष राम चरित्र साह, जगदीश साह, वार्ड अध्यक्ष दीपेन्द्र साह, संजीव कुमार साह टिका, श्याम कुमार साह सहित कई लोगों ने विचार रखे।