Advertisement

नेपाल : जानकी फूलवारी की नगरपालिका के अमीन ने नापी की

-जानकी फूलवारी की नगरपालिका के अमीन ने नापी की।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जानकी मंदिर के परिसर में अवस्थित फूलवारी को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका में कार्यरत अमीन ने नापी की। जनकपुर नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र ने फूलवारी अतिक्रमण भूमि को खाली कराने के लिए बर्षो से प्रयास रत है।

मुरली मनोहर मिश्र ने जानकारी दी है कि अगर सही से पैमाइश किया जाए तो किस किस ने फूलवारी भूमि को अतिक्रमण किया है पता चल जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताया कि जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह से काफी उम्मीद है कि फूलवारी की पूरी जमीन मिल जायेगी। अतिक्रमण किए गये भूमि को जो हड़पे है उसे खाली करना होगा।