Advertisement

नेपाल: आलू प्याज के थौक बिक्रेता ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल

-आलू प्याज केथौक बिक्रेता ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जनकपुरधाम के आलू , प्याज के थोक बिक्रेता ने अनिश्चितकालीन दूकान बंद कर हड़ताल पर चला गयाहै। हड़ताल पर जाने का वजह यह है कि नेपाल सरकार ने आलू,प्याज,फल फूल पर 13प्रतिशत वैट लगा दिया है। इसका विक्रेताओं ने बिरोध जताया है।

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ ने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से एक सप्ताह का समय दिया था कि सरकार वैट को वापस ले लें। लेकिन सरकार द्वारा कोई पहल नहीं करने से रविवार से आलू,प्याज के थोक बिक्रेता अनिश्चितकालीन दूकान बंद कर हड़ताल पर चले गये हैं।आलू ,प्याज विक्रेताओं द्वारा अनिश्चितकालीन दूकान बंद करने जनकपुरधाम में आलू 60तथा प्याज 75रुपये तक विक रहीं हैं।भारत से लोग चोरी छिपे आलू,प्याज ला रहे हैं।