-नेपाली कांग्रेस पूर्व जिला सचिव के निधन, पूर्व मंत्री प्रभु साह ने शोक व्यक्त किया
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
रौतहट जिला के गढी माई निवासी राजदेव साह के निधन पर पूर्व मंत्री तथा सांसद प्रभु साह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा हैं कि स्व. राजदेव साह नेपाली कांग्रेस के कर्मठ सिपाही थे। वे नेपाली कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव तथा आजीवन सदस्य थे। गढी माई मंदिर के विकास तथा सौन्दर्यीकरण के लिए सतत प्रयासरत थे। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।













