नीतीश सरकार की हरेक योजना भ्रष्टाचार के आगोश में : धीरेन्द्र झा
-बिहार को आधुनिक बिहार बनाने की जिम्मेवारी भाकपा-माले पर : बैद्यनाथ यादव
-शाखा सचिव, पंचायत सचिव एवं प्रखंड कमिटी सदस्यों का कल्याणपुर विधानसभा स्तरीय कन्वेंशन संपन्न
कल्याणपुर(समस्तीपुर)।सम्वाददाता।
शाखा सचिव, पंचायत सचिव एवं प्रखंड कमिटी सदस्यों का कल्याणपुर विधानसभा स्तरीय कन्वेंशन शुक्रवार को प्रखंड के पैक्स भवन के प्रांगण में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता कल्याणपुर के भाकपा-माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार व संचालन पूसा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो.उमेश कुमार, अतिथि राज्य स्थायी समिति सदस्य काॅमरेड बैद्यनाथ यादव एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी काॅमरेड धीरेन्द्र झा उपस्थित थे। कन्वेंशन की शुरूआत में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कन्वेंशन में 9 मार्च 2025 को पटना में ‘बदलो बिहार महाजुटान’ रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी विधानसभा चुनाव की शाखा स्तर पर तैयारी, संगठन मजबूती आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कन्वेंशन में नेतृत्वकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने कहा कि भाजपा-जदयू के नीतीश सरकार की हरेक योजना भ्रष्टाचार के आगोश में है। अब बिहार में कर्ज एवं भूख से आत्महत्या होने लगी है। यह विकास की झूठा ढ़ोल पीटने वाली सुशासन सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है।

उन्होंने आगे कहा कि किसान अपनी बर्बादी पर कराह रहे हैं। समय पर खाद तक किसानों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। अपने खून- पसीने से उगाए गए फसल का खरीददार तक नहीं मिलने पर उपज को सड़क पर फेंक रहे हैं। सरकार को किसान की बर्बादी की तनिक भी चिंता नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गरीब- मजदूर, महिलाओं,किसानों, दलितों, छात्र-नौजवानों को संगठित कर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
राज्य स्थायी समिति सदस्य काॅमरेड बैद्यनाथ यादव ने कहा कि गरीबों के लिए स्मार्ट मीटर घातक है। ये खूनचूसक मीटर गरीबों को कर्ज में डूबो देगी। गरीबों से उनका वाजिब हक सरकार छीन रही है। आज भी न्यूनतम मजदूरी मजदूरों को नहीं मिल रहा है। बिहार को आधुनिक बिहार बनाने की जिम्मेवारी भाकपा-माले पर है। मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रंजीत राम, सुखलाल यादव, रौशन कुमार, महेश कुमार, समेत रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, दिनेश राय, जितेन्द्र राय, अखिलेश सिंह, सुनिता देवी, उमेश सिंह, भाग्यनारायण राय, अजय कुमार, राजू पासवान, मो. दुलारे, मनोहर राय, बौएलाल साह, संजीत राम, रामवृक्ष पासवान, दशरथ दास, राजेन्द्र पासवान, सुनिता देवी, प्रमिला देवी, रामसखी देवी आदि मौजूद थे।











