-नीतीश मनाते रह गए,लेकिन राहुल ने नहीं मानी बात, फिर कोशिश किया, इस बार भी इंकार कर दिया, जानिए पूरा मामला
सम्वाददाता। पटना।
विपक्षी एकता को लेकर पटना में जुटे बड़े नेताओं की चार घंटे तक चली मीटिंग के बाद जब सभी पार्टियों ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया तो अजीब स्थित उत्पन्न हो गई। । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से इसकी औपचारिक शुरुआत की गई। परिचय और मीटिंग को लेकर जानकारी देने के बाद नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से मीडिया को ब्रीफ करने की गुजारिश की। मगर उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को आगे कर दिया।

थोड़ा आप भी बोल दीजिए…सबलोग… बोलिए थोड़ा। इसके बाद राहुल गांधी ने बगल में बैठे मल्लिकार्जुन खरगे की ओर बोलने के लिए इशारा किया। इसके नीतीश कुमार ने एक बार फिर राहुल से कहा कि आप ही बोलिए न.. अच्छा रहेगा, आप ही बोलिए। इसके बाद भी राहुल गांधी बोलने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने एक बार फिर मल्लिकार्जुन खरगे की ओर इशारा किया।
मल्लिकार्जुन खरगे भी राहुल गांधी से बोलने की अपील की। मगर इन तमाम प्रयासों के बीच राहुल गांधी बोलने को तैयार नहीं हुए। तब मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अच्छा ठीक है। इसके बाद मीटिंग के बारे में मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया को ब्रीफ किया।
वहीं, बाद में राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की नींव पर हमला हो रहा है। BJP-RSS आक्रमण कर रही है। मैंने मीटिंग में कहा कि हम सब एक साथ खड़े हैं। सभी पार्टी में थोड़े-थोड़े डिफ्रेंसेज है, लेकिन एक साथ काम करेंगे। आज जो बातचीत की है, उसे अगली मीटिंग में और आगे बढ़ाएंगे।














