Advertisement

नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार शपथ, सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

-नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार शपथ, सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

सम्वाददाता। पटना।

बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद मीडिया के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन कर बधाई दी है। इसके बाद अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली।


नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहते हैं, “खेला अभी बाकी है, हम बिहार की जनता के साथ खड़े हैं’। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बीते 17 सालों पर भारी है उनके 17 महीने का काम। आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके मंत्रियों ने नौकरियों का ऐलान किया।