Advertisement

निर्वाचन कार्य अवरुद्ध करने के मामले को लेकर प्रखण्ड शिक्षक ने बीडीओ से की शिकायत

-निर्वाचन कार्य अवरुद्ध करने के मामले को लेकर प्रखण्ड शिक्षक ने बीडीओ से की शिकायत

-प्रधानाध्यापिका पर निर्वाचन कार्य अवरुद्ध करने का आरोप
-कार्यवाई की मांग

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड शिक्षक दिलीप चौधरी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका के द्वारा निर्वाचन कार्य अवरुद्ध करने के मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वे मध्य विद्यालय सखौरा में कार्यरत हैं तथा बूथ नंबर 304 के बीएलओ भी हैं।उनका बूथ विद्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वह जब भी अपने बूथ पर निर्वाचन कार्य करने जाते हैं।

तो प्रभारी प्रधानाध्यापिका के द्वारा बाधा उत्पन्न किया जाता है। तथा शिक्षक उपस्थिति पंजी में प्रस्थान का समय भरकर अनुपस्थिति की धमकी दिए जाते हैं। वहीं विद्यालय में वरीय शिक्षक के रहने के बावजूद उन्हें परेशान करने की नीयत से प्रभार नहीं दी जा रही है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।