Advertisement

निगरानी की टीम ने बेतिया के न्यू कालोनी में मझौलिया के एमओ को रंगे हाथ दबोचा

चंपारण की खबर::
-निगरानी की टीम ने बेतिया के न्यू कालोनी में मझौलिया के एमओ को रंगे हाथ दबोचा

चंपारण / राजन द्विवेदी।

निगरानी की टीम ने मझौलिया प्रखंड के एमओ को बेतिया के न्यू कालोनी से रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात शैलेन्द्र कुमार को आज बेतिया न्यू कालोनी स्थित आवास पर 55 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। तभी निगरानी टीम ने उन्हें दबोच लिया। इसकी पुष्टि निगरानी के डीजी आलोक राज ने की है।


बताया जाता है कि बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत के अजीत कुमार ओझा ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत की थी कि जनवितरण प्रणाली की दुकान का लाइसेंस रद नहीं करने और स्पष्टीकरण नहीं पूछने के बदले में मार्केटिंग अफसर शैलेन्द्र कुमार 75 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। जांच में शिकायत सही पायी गयी तो ब्यूरो ने डीएसपी सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की। टीम ने बुधवार की सुबह जाल बिछाकर शैलेन्द्र कुमार को रिश्वत की राशि के साथ दबोच लिया।
बताया जाता है कि गिरफ्तार शैलेन्द्र से पूछताछ चल रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा।