-नहीं रहे मनोरंजन जगत के ये मशहूर अभिनेता, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
नई दिल्ली। सम्वाददाता।
मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। अपनी एक्टिंग से लोगों का एंटरटेनमेंट करने वाले एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। ‘ओम’ और ‘घरवाली बाहरवाली’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले बृजेश त्रिपाठी की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उन्होंने मुंबई के कांदिवली में अपने घर में अंतिम सास ली।
















