Advertisement

नवविवाहिता अपहरण मामला: पुलिस ने विवाहिता को सकुशल बरामद किया, कल दर्ज होगा बयान

-नवविवाहिता अपहरण मामला: पुलिस ने विवाहिता को सकुशल बरामद किया, कल दर्ज होगा बयान

✍🏻 मुजफ्फरपुर/बन्दरा। संवाददाता।

बन्दरा प्रखंड के हत्था थाना क्षेत्र से लापता हुई नवविवाहिता (उम्र 20 वर्ष) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।बुधवार की शाम हत्था थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि विवाहिता को थाना क्षेत्र के ही एक गांव से बरामद किया गया है। अब इस मामले में पीड़िता का बयान कल न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले विवाहिता परीक्षा देने के लिए पूसा गई थी, इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही थी।