-नववर्ष 2026: रामदयालुनगर मंडल कार्यकर्ताओं ने जनसेवकों को दी शुभकामनाएं
मुजफ्फरपुर।
कैलेंडर नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर रामदयालुनगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर यशस्वी नगर विधायक आदरणीय श्री रंजन कुमार, यशस्वी जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री विवेक कुमार तथा बोंचहा विधायक एवं प्रखर नेत्री आदरणीय श्रीमती बेबी कुमारी को नववर्ष की शुभेच्छाएं प्रेषित की गईं।

रामदयालुनगर मंडल के अध्यक्ष उत्पल रंजन के नेतृत्व में महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंत्री नुन्दन सिंह, शक्तिकेंद्र प्रमुख राजीव पराशर, शक्तिकेंद्र प्रमुख चुन्नू रजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी राकेश पटेल, बूथ अध्यक्ष धीरज महाराज, वरिष्ठ नेता संजीव झा, प्रदेश पदाधिकारी छोटू दास सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताओं से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी।
इस दौरान सभी ने नववर्ष 2026 के अवसर पर संगठन की मजबूती, क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने की कामना की। नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए नए वर्ष में समर्पण भाव से संगठन एवं समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।












