Advertisement

नलजल योजना : हत्था में मेंटेनेंस के नाम पर खानापूर्ति की शिकायत

-नलजल योजना : हत्था में मेंटेनेंस के नाम पर खानापूर्ति की शिकायत

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के हत्था में नल जल योजना को लेकर पंचायत के वार्डों में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के अंतर्गत घटिया कार्य तथा खानापूर्ति के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संदर्भ में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि नल जल योजना में जो भी खर्च कराए जा रहे हैं। इसमें घटिया पाइप एवं गुणवत्ता हीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।मानक से काफी कम गड्ढा खुदवाया जा रहा है।पाइपलाइन अमानक तरीकों से लगाया जा रहा है।पाइप,टोंटी,नल आदि गुणवत्तापूर्ण नहीं लगाए जा रहे हैं। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। गड़बड़ी के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्य अभिकर्ता पर कार्रवाई की मांग की गई है।मामले की शिकायत संतोष राय एवं अन्य के द्वारा बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर की गई है।