Advertisement

नगर आयुक्त और एसडीएम ने छठ घाटों की साफ-सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

चंपारण की खबर::
नगर आयुक्त और एसडीएम ने छठ घाटों की साफ-सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी नगर निगम के आयुक्त सौरभ सुमन यादव, सदर मोतिहारी एसडीएम श्वेता भारती ने मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के छठ घाट की साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गायत्री नगर छठ घाट नं0- 1 एवं 3, हनुमानगढ़ी छठ घाट एवं डायट छठ घाट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित एजेन्सी को घाट के आस-पास के क्षेत्र की सफाई, घाट में अवस्थित जलकुंभी तथा अन्य पेड़-पौधे की साफ-सफाई एवं ससमय बैरिकेटिंग लगाने एवं घाट सफाई का कार्य दीपावली तक सम्पन्न करने का निर्देश संबंधित एजेन्सी को दिया।

इस क्रम में आस-पास उपस्थित लोगों से भी सफाई एवं छठ व्रतियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी विमर्श किया। निरीक्षण के क्रम में नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, प्रमुस्व निरीक्षक एवं एजेन्सी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।