Advertisement

धर्मांतरण के आरोप में तीन इण्डोनेशियाई महिला गिरफ्तार

-धर्मांतरण के आरोप में तीन इण्डोनेशियाई महिला गिरफ्तार

जनकपुरधाम (सं)।
नेपाल पुलिस ने गुरुवार को काठमांडू के ललितपुर धोवीघाट क्षेत्र से धर्मांतरण के आरोप में तीन इण्डोनेशियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला अध्ययन वीज़ा तथा दो महिला पर्यटक वीज़ा पर नेपाल पहुँची थीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों महिलाएँ ललितपुर स्थित हिमाली शिक्षा तथा हितैषी समाज द्वारा संचालित गर्ल्स हॉस्टल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं और वहाँ टर्की भाषा में कुरान की शिक्षा दे रही थीं। साथ ही, वे काठमांडू के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम धर्म के प्रचार-प्रसार में भी संलग्न थीं।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि उक्त संस्था को इस्लाम प्रचार और धर्मांतरण के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये सालाना की आर्थिक मदद मिलती है। जाँच में सामने आया है कि इस संस्था में भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों की महिलाएँ जुड़ी हुई हैं, जो नेपालगंज, सुनसरी, वीरगंज और अन्य शहरों में धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम देती हैं।

सूत्रों का यह भी मानना है कि इस मामले का संबंध छांगुर बाबा गिरोह से भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहन जाँच में जुटी है।