Advertisement

दिव्यांग प्रमाणीकरण कैंप में 239 दिव्यांगों का हुआ प्रमाणीकरण

बन्दरा : दिव्यांग प्रमाणीकरण कैंप में 239 दिव्यांगों का हुआ प्रमाणीकरण

-कुल प्रमाणीकरण: 239
-जिला टीम की देरी से असंतोष।
-पीएचसी प्रभारी और अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति।

दीपक। मुजफ्फरपुर/बन्दरा।

बंदरा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में 2 और 3 दिसंबर को दिव्यांगों के प्रमाणीकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। पहले दिन 102 और दूसरे दिन 137, कुल 239 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण किया गया। इनमें विजन से संबंधित 15, लोकोमोटिव (हाथ-पैर) 99, और मानसिक रूप से 13 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण किया गया।


कैंप में पीएचसी प्रभारी डॉक्टर नौशाद अहमद, पीडब्ल्यूडी मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के अध्यक्ष पंकज ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, और प्रतिनिधि विजय कुमार व विभा कुमारी उपस्थित रहे।
हालांकि, जिला टीम के विलंब से पहुंचने के कारण कई दिव्यांगों में नाराजगी देखी गई। अनुमंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि जिला टीम करीब 12 बजे पहुंची और 2 बजे के बाद ही निकल गई। इससे कुछ दिव्यांगों को परेशानी और असंतोष झेलना पड़ा।

#दिव्यांगता_प्रमाणीकरण #बंदरा_कैंप #PWD_समर्थन #दिव्यांग_अधिकार #मुजफ्फरपुर