चंपारण की खबर:
-दिनदहाड़े घात लगाए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को लूटा, फायरिंग करते हुए भाग निकले बदमाश
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
लाख प्रयास के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज फिर जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप दिनदहाड़े अपराधियों ने स्वर्ण व्यव्सायी से लूट की घटना को अंजाम दे दिया है। जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यव्सायी संतोष कुमार घर से दुकान पर जा रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियो ने आभूषण लूट की घटना को अंजाम दे दिया। यही नहीं लोगों के बीच अपराधियो ने दहशत फैलाने के लिए दो से तीन राउंड फायरिंग भी करते हुए भाग निकले।

लूट की सूचना मिलते ही आदापुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में
आदापुर थानाध्यक्ष डॉ राजीव नयन प्रसाद ने बताया की स्वर्ण व्यव्सायी से लूट की घटना हुई है । कितने के आभूषण की लूट हुई है इसका आवेदन मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। अपराधियों के द्वारा लूट की घटना अंजाम देने के बाद फायरिंग की बात भी बतायी जा रही है।
















