Advertisement

दावा-आपत्ति शिविर में नहीं आए लोग,बैठे दिखे अधिकारदावा-आपत्ति शिविर में नहीं आए लोग,बैठे दिखे अधिकारी

-दावा-आपत्ति शिविर में नहीं आए लोग,बैठे दिखे अधिकारदावा-आपत्ति शिविर में नहीं आए लोग,बैठे दिखे अधिकारी

-बन्दरा में वोटरों की संख्या 92 हज़ार 779

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन के बाद, रविवार को भी तेज बारिश के बावजूद प्रखंड मुख्यालय सभागार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधित करने से संबंधित दावा-आपत्ति को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में शामतक एक भी शिकायत या आपत्ति नहीं आया।आपत्ति अधिकारी ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद किसी भी मतदाताओं के दावा-आपत्ति को लेकर शिविर लगी है।

सभी बीएलओ को भी इसके लिए फील्ड में एक्टिव किया गया है,हालांकि अबतक ऐसी कोई दावा-आपत्ति नहीं आयी है।सभी बूथों के संख्या में बदलाव आए हैं।वोटरों के नाम पहले दूसरे बूथ पर थे, अब दूसरे बूथ पर जुड़ें हैं।इससे कुछ संशय की स्थिति वोटरों में है।बीएलओ के माध्यम से ऐसे वोटरों को समझाने के बाद लोग संतुष्ट हो जा रहे हैं।प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बन्दरा प्रखण्ड क्षेत्र में पहले बूथ संख्या 242 से 337 तक बूथ था। अब बूथ संख्या 302 से 416 तक बूथ हो गए हैं।वोटरों की संख्या 92 हज़ार 779 हो गयी है।जिनमें पुरुष वोटर 48हज़ार 554 है,जबकि महिला वोटर 44हज़ार 224 है।