दरभंगा।सम्वाददाता।
बहेड़ी प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा परमेश्वरी सेवा सदन बघरा धनौली मोर मे एक शोक सभा का आयोजन किया गया,जहां समाजवादी नेता दरभंगा महानगर के पूर्व अध्यक्ष रामा शंकर सहनी एवं मिथिला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर शिक्षाविद राजनेता पूर्व विधान परिषद विनोद चौधरी के असामयिक निधन की खबर सुनकर प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण यादव के संचालन में पुष्प अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रख शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर बहेड़ी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह प्रधान महासचिव के द्वारा नेता स्वर्गीय सहनी एवं स्वर्गीय चौधरी की आत्मा की चीर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना किया गया।

इस अवसर पर बहेड़ी प्रखंड राजद के प्रवक्ता पवन कुमार यादव, बिठौली पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अली असगर, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष राम विनोद मंडल, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, पंचायत अध्यक्ष चरण सिंह यादव, मोहम्मद इलियास, पूर्व मुखिया राम उदगार यादव, युवा राजद के महासचिव रामप्रवेश यादव, संतोष यादव सहित सैकड़ों उपस्थित हो कर शोक प्रकट किए।













