Advertisement

त्योहार पर सुरक्षा और सफाई सर्वोपरि – पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण

-त्योहार पर सुरक्षा और सफाई सर्वोपरि – पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण

मुजफ्फरपुर, 23 सितम्बर।
दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरभर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।महापौर श्रीमती निर्मला देवी, नगर आयुक्त विक्रम विरकर, एसडीएम तुषार कुमार ने प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।अधिकारियों का दल जिन स्थानों का निरीक्षण किया उनमें शामिल हैं, पंकज मार्केट, मां दुर्गा स्थान, बनारस बैंक चौक, लकड़ी ढ़ाई, सोडा गोडाउन चौक, लक्ष्मी चौक, बीएमपी–6, महामाया मंदिर (महेश बाबू चौक), अघोरियों बाजार चौक एवं रामदयालु कॉलेज गेट।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही नगर निगम ने आम नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
नगर निगम अलर्ट: दुर्गा पूजा पर 97 पंडालों में सफाई कर्मियों की तैनाती

शहरभर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त, निगरानी के लिए विशेष दल सक्रिय

मुजफ्फरपुर नगर निगम नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर्व को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।
शहर के 97 प्रमुख पूजा पंडालों और आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वार्डवार स्थायी, अतिरिक्त और आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती की गई है।

निगम की प्रमुख तैयारियाँ
पूजा पंडालों और आसपास निरंतर सफाई एवं कचरा प्रबंधन
97 पूजा पंडालों पर कर्मियों की वार्डवार तैनाती
विशेष पर्यवेक्षक दल की नियुक्ति
शिकायत दर्ज करने हेतु टोल-फ्री नंबर 155304 पर त्वरित समाधान

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि
“नगर निगम पूरी तत्परता से नवरात्रि और दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटा है। हमारा लक्ष्य है कि श्रद्धालु और नागरिक स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद लें। निगम का संकल्प है, स्वच्छता ही सेवा है। नागरिक भी निगम का सहयोग करें और स्वच्छ मुजफ्फरपुर बनाने में साथ दें।”

निगम की अपील :

कचरा या गंदगी सार्वजनिक स्थानों पर न फैलाएँ
पूजा पंडालों और गलियों में स्वच्छता बनाए रखें
नगर निगम की टीम का सहयोग करें
नगर निगम ने सुनिश्चित किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान पूरे शहर में स्वच्छता, सफाई और सुव्यवस्था बनी रहे।