-तेज प्रताप और अनुष्का यादव के रिश्ते पर पहली बार बोले अनुष्का के भाई आकाश यादव, कहा – “दो एडल्ट्स की बात, वही बेहतर बता सकते हैं”
रिपोर्ट: ब्यूरो | पटना
राजनीतिक गलियारों से उठती निजी रिश्तों की खबरों के बीच अब तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित रिश्ते पर पहली बार अनुष्का के भाई आकाश यादव का बयान सामने आया है। आकाश यादव ने मीडिया से बातचीत में रिश्ते को लेकर संयमित लेकिन स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, “मैंने जो भी देखा है, वो सिर्फ सोशल मीडिया पर ही देखा है। एक लड़का और एक लड़की जब एडल्ट होते हैं, और अगर वे खुद सामने आकर अपनी बात कहते हैं, तो चीज़ें ज्यादा स्पष्ट होती हैं।”
आकाश यादव ने कहा:
“अगर किसी का पर्सनल मैटर है और उस व्यक्ति की ओर से ही बात सामने आए, तो वह ज्यादा सही रहता है। अनुष्का मेरी छोटी बहन है और उसका जो भी निर्णय होगा, हम एक बड़े भाई के नाते पूरी मजबूती से उसके साथ खड़े रहेंगे। बहन के अच्छे भविष्य के लिए हम हमेशा उसका समर्थन करेंगे।”

जब उनसे शादी की पुष्टि या जानकारी के बारे में सवाल किया गया तो आकाश यादव ने कहा, “जब लड़का और लड़की इस विषय पर खुद बात करेंगे, तभी पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। कुछ चीजें व्यक्तिगत होती हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।”
उन्होंने साफ किया कि यह दो परिवारों का विषय है और इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। साथ ही यह भी बताया कि अनुष्का यादव इस समय घर पर ही हैं।
गौरतलब है कि आकाश यादव कभी छात्र राजद के अध्यक्ष रहे हैं। हालांकि, तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बीच हुए मतभेद के बाद उन्हें इस पद से हटाया गया और बाद में वे पशुपति पारस की पार्टी से जुड़ गए।
#TejPratapYadav #AnushkaYadav #AakashYadav #BiharPolitics #RelationshipNews #BreakingNews #PatnaUpdates












