Advertisement

तेजस्वी यादव से मिले गायघाट के युवा राजद नेता प्रभात किरण

-तेजस्वी यादव से मिले गायघाट के युवा राजद नेता प्रभात किरण

अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। गायघाट के युवा राजद नेता प्रभात किरण ने राजद नेता तेजस्वी यादव से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान प्रभात किरण ने तेजस्वी यादव को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। प्रभात किरण ने कहा कि तेजस्वी यादव से मुलाकात हमेशा ऊर्जा और मार्गदर्शन देने वाली होती है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की।


बताते चलें कि प्रभात किरण इससे पहले गायघाट क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। हाल ही में शिवदाहा में आयोजित इंद्र पूजन मेला में भी उन्होंने शिरकत कर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की थी।