Advertisement

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला – “बिहार में अपराधियों का बोलबाला, निर्दोषों को पीट रही पुलिस”

-तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला – “बिहार में अपराधियों का बोलबाला, निर्दोषों को पीट रही पुलिस”

सीतामढ़ी, बिहार:
सीतामढ़ी जिले में मुकेश्वर राय की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधियों का बोलबाला है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस अब निर्दोष लोगों को पकड़कर थानों और जेलों में पीट रही है, जबकि असली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का सरकार और पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है।

तेजस्वी ने यह भी मांग की कि मुकेश्वर राय की मौत की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

#सीतामढ़ी #मुकेश्वर_राय #तेजस्वी_यादव #नीतीश_सरकार #बिहार_अपराध #BiharCrime #LawAndOrder