Advertisement

तीन बच्चे की मां हुई फरार,पति ने दर्ज कराया FIR

-गोरौल -तीन बच्चे की माँ फरार, पति ने बताया अपहरण का मामला

 

वैशाली / सुधांशु।

गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव से तीन बच्चे की माँ को अपहरण कर ले जाने का आरोप  लगाते हुय थाने में आवेदन दिया गया है। दिये गए आवेदन में अपहृत महिला के पति रमेश पासवान ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बीते रविवार को बैंक कार्य से घर से निकली  थी,जो शाम तक नही लौटी  तो खोजबीन शुरू किया।इसीबिच  जानकारी मिली कि गांव के ही कुंदन कुमार तीन चार लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को जबरन बोलेरो गाड़ी पर बैठाकर अपहरण कर ले गया है।

जव वह कुछ ग्रामीणों के साथ कुंदन के घर पर जाकर पूछताछ किया तो  उसके पिता अरविंद सिंह ने अन्य लोगो के साथ मिलकर जाती सूचक गाली देते  हुय   अपहरण कर लेने की बात स्वीकार किया है।

अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि कुंदन को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है. मामला अपहरण का है या प्रेम प्रसंग का इसकी जांच करायी जा रही है।