Advertisement

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन: मतदान कर्मियों का तीसरा और मतगणना कर्मियों का दूसरा रैंडमाइजेशन संपन्न

-तिरहुत शिक्षक निर्वाचन: मतदान कर्मियों का तीसरा और मतगणना कर्मियों का दूसरा रैंडमाइजेशन संपन्न

मुजफ्फरपुर। बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के तहत मुजफ्फरपुर जिले में चुनावी तैयारियों को लेकर बुधवार को मतदान एवं मतगणना कर्मियों का रैंडमाइजेशन किया गया। माननीय प्रेक्षक, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कौशल किशोर, भा.प्र.से. की उपस्थिति में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी), मुजफ्फरपुर में मतदान कर्मियों का तृतीय तथा मतगणना कर्मियों का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव भी मौजूद रहे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार मतदान और मतगणना कर्मियों का रैंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव कार्य में पारदर्शिता बनाए रखना और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करना है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान तिरहुत प्रमंडल के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-मुजफ्फरपुर के उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ), मुजफ्फरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।