-तकनीकी त्रुटियों से शिक्षक परेशान
-ई-शिक्षा कोश पर हाजिरी बनाने में दिक्कतें
-प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बीईओ को अवगत कराया
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
ई शिक्षा कोश पर हाजिरी बनाने के दौरान तकनिकी त्रुटियों से कई बार शिक्षक परेशान हो रहे हैं।
प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय मुन्नी मुसहर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार चौधरी ने बताया कि 21 दिसम्बर को ई-शिक्षा कोष पर हाजरी बनाया गया। जिसमें 04 दिसम्बर 2024 वाला फोटो अपने आप अपलोड हो गए।

साथ ही सुबह 09.28 में स्कूल इन हुए और 9.27 में अपने आप आउट भी हो गए। जब शाम 04.01बजे आउट हुए तो यह समय अपलोड नहीं हुआ ।उन्होंने बताया कि बन्दरा बीईओ को भी इससे उन्होंने अवगत कराया है।गलती विभागीय एप की है या शिक्षक की हो,लेकिन इस तकनीकी त्रुटियों से हम शिक्षक परेशान हैं।












