Advertisement

-डॉ. अमर ज्योति रंजन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष बनने पर सम्मानित, संत रविदास महासंघ ने दी बधाई

-डॉ. अमर ज्योति रंजन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष बनने पर सम्मानित, संत रविदास महासंघ ने दी बधाई

-शिक्षा के क्षेत्र में समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया संदेश -जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद का भरोसा

मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई रामदयालु सिंह महाविद्यालय में पदस्थापित प्रोफेसर डॉ. अमर ज्योति रंजन को अंग्रेजी विभाग का विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर संत रविदास महासंघ की ओर से सम्मानित किया गया। शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

इस अवसर पर संत रविदास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय मंगल राम, प्रदेश संयोजक योगेंद्र राम, प्रमंडलीय अध्यक्ष संतोष कुमार और मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

महासंघ के पदाधिकारियों ने डॉ. अमर ज्योति रंजन की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. रंजन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत रमई बाबू के नाती और पूर्व विधान पार्षद गीता के पुत्र हैं। उन्हें समाज के लोगों के सहयोग और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए भी जाना जाता है।

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद का दिया भरोसा:

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. अमर ज्योति रंजन ने कहा कि समाज के किसी भी विद्यार्थी को पढ़ाई में परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

संत रविदास महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. रंजन की उपलब्धि से समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. रंजन भविष्य में भी समाज के युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।