Advertisement

गायघाट में फिर उफनाई बागमती नदी, निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी

-गायघाट में फिर उफनाई बागमती नदी, निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बीच एक बार फिर बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी के उफनाने से गायघाट प्रखंड के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से निचले हिस्सों में खेतों और आसपास के रिहायशी इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका गहराने लगी है।

पहले से बाढ़ की मार झेल चुके किसानों को दोबारा फसल नुकसान का डर सताने लगा है। वहीं, नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण तटवर्ती इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कई निचले इलाकों में आवागमन प्रभावित हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और संभावित बाढ़ को देखते हुए जरूरी एहतियाती कदम उठाने की मांग की है।
एक बार फिर बागमती के तेवर से तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है।