Advertisement

ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल

-ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल

मुजफ्फरपुर/कटरा, 10 जून। जिले के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरगाह चौक स्थित सकरी मोड़ NH-527C पर बुधवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। घायलों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सकरी मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई रहती है।