-झारखंड में पारा शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया ऐलान
रांची ।दिलीप।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षको) के मानदेय में एकबार फिर एकमुश्त वृद्धि होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने झारखंड राज्य सहयोगी/सामुदायिक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि तत्काल में पारा शिक्षकों को इतना मानदेय जरूर मिलेगा कि उनके परिवार का भरण पोषण ठीक से हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने सीटेट को जेटेट की तरह मान्यता देने तथा टेट विसंगति दूर करने की मांग की।











