Advertisement

जीविका की ओर से मीनापुर में आयोजित किया गया पशुओं का स्वास्थ्य जांच शिविर

-जीविका की ओर से मीनापुर में आयोजित किया गया पशुओं का स्वास्थ्य जांच शिविर

-268 पशुओं का निशुल्क जांच किया गया और पशुपालकों को उचित सलाह दी गई।

सम्वाददाता। मीनापुर।

जीविका की ओर से मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड में पशुओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।इसमें जीविका की ओर से व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार करके जीविका समूह से जुड़े हुए पशुपालकों के लिए निशुल्क जांच शिविर का आयोजन करते हुए 268 पशुओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें गाय, भैंस ,बकरी शामिल है।पशु पालन विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन बड़ा भारथी पंचायत में किया गया।

जिसमें जीविका की डीपीएम अनीशा ने कहा कि ठंड के मौसम में जानवरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए इसीलिए जीविका की तरफ से इस तरह की शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पशुओं को ठंड से बचाव के साथ ही किस तरह के दवा और वियामिन दिया जाना चाहिए और उनके स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाया जाए इसके लिए पशुपालन विभाग की तरफ से डॉक्टरों की टीम की मदद ली जाती है। इस अवसर पर मीनापुर के पशु चिकित्सक डॉक्टर सुमंत्र कुमार ,सौरभ कुमार, गुंजन कुमार, कृतिका परासर के साथ कई जीविका कर्मी उपस्थित रहे।