Advertisement

जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना को लेकर टीकाकरण की हुई शुरूआत

-जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना को लेकर टीकाकरण की हुई शुरूआत

-पहले राउंड में 740 लड़कियों को दिया जाएगा टीका

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

बिहार में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना की शुरूआत के साथ ही आज जिले के सदर अस्पताल स्थित एमसीएच भवन के टीकाकरण काउंटर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के देखरेख में टीकाकरण की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत 9 से 14 साल की लड़कियों को बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव लिए मुफ्त में एचपीवी वैक्सीन दी जा रहीं है। आज यह वैक्सीन कस्तूरबा विधालय, नवोदय, एमजे के, जेएमएस छतौनी विद्यालय के छात्राओं को हेड नर्स मीरा सिन्हा, सुप्रिया कुमारी द्वारा दी जा रहीं है।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा की यह वैक्सीन 98 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। बच्चियों को सर्वाइकल यानी बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से सुरक्षित करने के लिए इसे लेना आवश्यक है। वहीं सीएस डीआईओ, ने कहा की पहले राउंड में 740 लड़कियों को टीका दिया जाएगा। मौके पर नोडल चिकित्सक डॉ मोहसिन हकीम ने बताया की महिलाओं को होने वाले कैंसर में से 17 प्रतिशत को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर होता है। इससे मृत्युदर बहुत अधिक है। ऐसे में राज्य सरकार ने निशुल्क एचपीवी टीका लगवाने का बेहतरीन निर्णय लिया है। एचपीवी की दो डोज देने से 98 प्रतिशत तक बचाव होता है। मौके पर सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव, डीआईओ डॉ शरत चंद्र शर्मा, डीएस डॉ विजय कुमार, नोडल डॉ मोहसिन हकीम व अन्य लोग उपस्थित थे।