Advertisement

जिले के स्कूलों की जांच को लेकर पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की सूची बनाएं: डीएम

चंपारण की खबर::
-जिले के स्कूलों की जांच को लेकर पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की सूची बनाएं: डीएम

– सभी विभागों के कार्य प्रगति की संबंधित अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में राधाकृष्णन सभागार में सभी विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिलेभर के सभी स्कूलों की जांच के लिए पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की सूची शीध्र बनाई जाए।
कृषि पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश दिया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत (ई-केवाईसी सत्यापन तथा लाभुकों के बैंक खाते का आधार एनपीसीआई लिंक ) ग्राम शिविर लगाएं। कहा कि आपदा प्रबंधन अंतर्गत मुआवजा भुगतान लंबित ना रखें, ससमय भुगतान करें।


अनुमंडल स्तर पर बकरीद पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक करें। समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सामान्य शाखा, आईसीडीएस कार्यालय, आपदा प्रबंधन कार्यालय, राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यालय, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों में प्रगति के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर आयुक्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थे।