-जिम में वर्कआउट करते टीवी एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी को आया हार्टअटैक, 46 की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई।संवाददाता।
मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। बता दें कि कुसुम, कृष्ण अर्जुन, कसौटी जिंदगी की, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे टीवी सीरियलों में काम करने वाले एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है।
सिद्धांत सूर्यवंशी ने की थी 2 शादियां:
आपको बता दें कि सिद्धांत सूर्यवंशी ने लाइफ में दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने 2000 में ईरा सूर्यवंशी से की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी है। कपल का 2015 में तलाक हो गया था। इसके सिद्धांत 2017 में मॉडल एलिशा राउत से शादी की।

रिपोर्ट्स की मानें तो एलिशा भी तलाकशुदा और एक बेटे की मां थी। आपको बता दें कि उनका असली नाम आनंद सूर्यवंशी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 2001 में टीवी सीरियल कुसुम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 2002 में वे कृष्णा अर्जुन सीरियल में नजर आए। 2002 से 2003 के बीच उन्हें एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी में काम करने का मौका मिला और इससे उनकी पहचान घर-घर में हुई। फिर वे कयामत, जमीन से आसमान तक, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे, ममता, क्या दिल में है, वारिस, बहनें, भाग्यविधाता जैसे सीरियलों में काम किया।
















