चम्पारण की खबर::
-जिप अध्यक्ष ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, 452 छात्रों की दर्ज थी उपस्थिति और मिले 89 छात्र, प्रधानाध्यापक रहे गायब
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय ने आज मोतिहारी प्रखंड अन्र्तगत मधुबनी घाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उत्क्रमिक मध्य विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय, मधुबनी घाट का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान माननीय अध्यक्ष ने रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए ओपीडी की सेवाओं, भर्ती की सुविधा आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों से बात-चीत कर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी भी ली।

अस्पताल में रिकाॅर्ड के रजिस्टर जांच और निरीक्षण के दौरान पाये गये असुविधाओं से नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी एवं स्वास्थय कर्मियों को जिप अध्यक्ष ममता राय ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में शुद्ध पानी, जरूरी के सभी दवाईयां, साफ-सफाई की व्यस्था को जल्द से जल्द सुदृढ़ करें। नही तो इसके बाद निरीक्षण में कमी पाने पर सख्त कार्रवई की अनुसंशा की जायेगी। उसके बाद अध्यक्ष ने राजकीय मध्य विद्यालय मधुबनी घाट का औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में 973 छात्रों का नामांकन है। जिसमें उपस्थिति पंजी पर 452 छात्रों की उपस्थिति दर्ज है। साथ ही सभी क्लास का निरीक्षण के दौरान मात्र 89 छात्र उपस्थित मिले। यही नहीं प्रधानाध्यापक उपस्थिती दर्ज करने के बाद विद्यालय में अनुपस्थित रहे। इस घोर अनियमितता की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी एंव प्रखण्ड़ शिक्षा पदाधिकारी को दूरभाष पर देते हुए निर्देशित किया कि इस विद्यालय में हुए गड़बड़ी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करें। साथ ही अपने स्तर से भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते रहें, जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं रहे।
अध्यक्ष श्रीमती राय ने पत्रकार साथियों से बातचीत के दौरान बताया कि सरकार द्वारा दिये जा रहे सुविधाओं का आम जनता के बीच शुलभ तरीका से पहुंचाने के लिए मुहिम चलाया गया है। जिला के किसी भी विद्यालय, अस्पताल एवं संबंधित विभागों का कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान कमी पाने पर कड़ी कार्रवाई की अनुसंशा की जायेगी। मौके पर जिला पार्षद सदस्य कृष्णा दास, स्थानीय मुखिया समाजसेवी अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाईजी सहित कई लोग उपस्थित रहें।












