-जानकी मंदिर में हरिबोधिनी एकादशी तथा तुलसी बिबाह धूमधाम से मनाया जा रहा है
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
जनकपुरधाम के जानकी मंदिर में हरिबोधिनी एकादशी तथा तुलसी बिवाह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हरिबोधिनी एकादशी तथा तुलसी बिबाह के कथा बिद्वानों द्वारा बाचन किया गया। बिद्वानों ने तुलसी के महत्व के बारे जानकारी दी तथा महिलाओं को तुलसी की तरह जीवन अम्ल लाने की बात भी कहीं।

इस अवसर पर गायक ने महिलाओं ने गीत गायी। कार्यक्रम में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव सहित बड़ी संख्या में साधु-संत तथा महिलाओं की सहभागिता है। हरिबोधिनी एकादशी तथा तुलसी बिवाह के अबसर पर जानकी मंदिर में बृहत भंडारा काभी आयोजन किया गया है।












