-जन सुराज ने भरी हुंकार, प्रशांत किशोर बिहार के तीसरे विकल्प
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के अरेराज में जन सुराज अभियान के तहत आज पांडेय वाटिका में एक बड़ी प्रखंड स्तरीय आमसभा का आयोजन किया। जिसमें बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। गोविंदगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी कमलेश कांत गिरी के नेतृत्व में हुई इस सभा में प्रशांत किशोर को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में “तीसरा विकल्प” बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान “जय बिहार, जय जय बिहार” के नारों से सभा गूंजती रही । सभा में कमलेश कांत गिरी ने वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में कोई वास्तविक बदलाव नहीं देखा गया है। उन्होंने बीमार डॉक्टर का उदाहरण देते हुए जनता से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि बिहार के विकास, पलायन रोकने और शिक्षा के अलख जगाने के लिए प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत किया जाए।

सभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में “प्रशांत किशोर लाएंगे, बिहार को बचाएंगे ” का संकल्प लिया। प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, मुखिया अवध तिवारी, रामशरण यादव, पूर्व जिला पार्षद पप्पू मिश्रा और अरुण तिवारी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने लालू जी के “गुंडाराज” और नीतीश जी के “प्रशासनिक गुंडाराज” को समाप्त करने के लिए प्रशांत किशोर को बिहार में लाने की अनिवार्यता पर जोर दिया।
यह आमसभा बिहार की आगामी राजनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। क्योंकि जन सुराज प्रशांत किशोर के नेतृत्व में एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रहा है।











