Advertisement

जनकपुर में संघीय हिन्दू गणराज्य की स्थापना हेतु धरना

-जनकपुर में संघीय हिन्दू गणराज्य की स्थापना हेतु धरना

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर

संघीय हिंदू गणराज्य की स्थापना के लिए राष्ट्रीय एकता अभियान, जनकपुर द्वारा कल जानकी चौक, जनकपुर में धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने संघीय हिंदू गणराज्य की मांग को जोरदार तरीके से उठाते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

धरना कार्यक्रम में मनीष पुर्वे, उर्मीला देवी महतो, पंकज झा, दीपेंद्र झा, प्रवीण राय, इंदल पासवान, राम प्रमोद महतो व संभु साह मौजूद थे।

आयोजकों ने संघीय हिंदू गणराज्य की स्थापना के लिए सार्वजनिक स्तर पर जागरूकता अभियान तेज करने और ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है. जानकी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गयी।

आयोजकों ने कहा है कि अभियान की योजना आने वाले दिनों में अधिक प्रभावी ढंग से जन जागरूकता फैलाने और धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की है।