Advertisement

जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण-संवाद कार्यक्रम : धनजी प्रसाद

चंपारण की खबर::
-जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण-संवाद कार्यक्रम : धनजी प्रसाद

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

आगामी एक जुलाई को एमएस कॉलेज के सभागार मोतिहारी में जद यू का कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण – संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें बगहा, पश्चिमी चम्पारण व पूर्वी चम्पारण के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उक्त बातें आज जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने
सम्मेलन सह प्रशिक्षण-संवाद कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यवसायियों के लिए जो मान सम्मान देने का काम किया, उसे किसी सरकार ने नहीं किया। बताया कि एक जुलाई को होने वाले व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बेतिया जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रो॰ दिनेश चन्द्र प्रसाद, दीपक पटेल, विशाल साह, बृजमोहन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मणि कुमार अधिवक्ता, संतोष पुष्कर, राजन गुप्ता, नवीन गुप्ता, संजय मोदी, कुमार नितेश, अमित अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, केशव प्रसाद, मोतीलाल साह, अमरनाथ गुप्ता, धीरज चंद्रबंसी, रामबालक कुशवाहा, सुदामा बैठा, नवीन गुप्ता, सुधांशु सहित अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता ने किया तो कार्यक्रम संचालन राजन गुप्ता ने किया। इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ने दी।