-छेड़खानी के आरोप में दुकानदार की बेरहमी से पिटाई, चार नामजद पर केस दर्ज
समस्तीपुर।
काशीपुर मोहल्ले में शुक्रवार को एक मोबाइल दुकानदार की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। आरोप है कि दुकानदार मुकेश कुमार ने एक युवती से छेड़खानी की थी, जिसके बाद आशुतोष कुमार ने अपने तीन साथियों—अरुण राय, पंकज कुमार और बजरंगी उर्फ भोला के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और काशीपुर स्थित अपने घर ले जाकर रॉड से पीटा।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित रहम की गुहार लगा रहा है, जबकि आरोपी उसे जबरन मकान की ऊपरी मंजिल पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद नगर थाना में कांड संख्या 130/25 दर्ज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
प्रमुख धाराएं:
IPC धारा- 126(2), 127(2), 115(2), 117(2), 109(1), 303(2), 352, 3(5)
#समस्तीपुर_हिंसा #छेड़खानी_विवाद #MobJustice #ViralVideo #LawAndOrder #BreakingNews #SamastipurNews











