चंपारण की खबर::
-छात्र राजद के जिला प्रभारी बने राकेश, लोगो ने दी बधाई
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
छात्र राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार ने राकेश कुमार को पूर्वी चंपारण छात्र राजद के जिला प्रभारी बनाया है। निर्गत पत्र में बताया गया है कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के विचार विमर्श के बाद छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत बनाने हेतु यह जिम्मेवारी राजेश कुमार को दी गई है। राकेश कुमार ने कहा कि मैं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा। छात्र राजद के जिला प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है।

जिसको लेकर राकेश कुमार लोगो ने बधाई दी है जिसमे विधायक सह पूर्व मंत्री डॉक्टर शमीम अहमद, विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष मो असलम, जिला महासचिव दीपक यादव, जिला सचिव मो तबरेज, छात्र अभिषेक कुमार,कुंदन कुमार, नीतीश कुमार, दीपक कुमार,रोहित कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार, धीरज कुमार, सोनू कुमार, करण कुमार, दीपू कुमार,शुभम कुमार, अखिलेश कुमार,रौनक कुमार, आदित्य कुमार, सुबोध कुमार, राहुल कुमार आदि का नाम शामिल हैं।











