Advertisement

छात्रावास में छात्रों की सुविधाओं का हर संभव रखें ख्याल: डीएम

ंंचंपारण की खबर::
-छात्रावास में छात्रों की सुविधाओं का हर संभव रखें ख्याल: डीएम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज शहर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास लुअठांहा का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में बेड, पीने के पानी, खाने की व्यवस्था, साफ सफाई, लाइट, पंखा ,लाइब्रेरी, पढ़ाई की सुविधा आदि के बारे में उन्होंने स्वयं देखा।


छात्रावास में उपस्थित छात्रों से परेशानियों एवं सुविधाओं के बारे में उन्होंने स्वयं पूछताछ की। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहां कि छात्रों की सुविधाओं का खास ख्याल रखें। वहीं
आवासीय छात्रों ने भी जिलाधिकारी को मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने छात्रावास के कर्मियों, सिक्योरिटी गार्ड से आवश्यक जानकारी हासिल की। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अलावे छात्र गण उपस्थित थे।