-छपरा पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कार्यकर्ताओं संग की बैठक
छपरा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज छपरा पहुंचे, जहां उन्होंने एकमा विधायक श्रीकांत यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।
नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत:
लालू यादव के स्वागत के लिए परसा विधायक छोटेलाल राय, माझी विधायक सत्येंद्र यादव और राजद नेता शक्ति यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा और वे अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब नजर आए।

मीडिया से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र:
इस दौरान लालू यादव ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,
“चुनाव में पूरी ताकत झोंक दो, तभी बिहार का विकास होगा। तेजस्वी यादव ही बिहार को आगे बढ़ाएंगे। बहुत दिनों बाद आप सबके बीच आया हूं, और हमेशा आपके साथ हूं।”
उन्होंने सारण में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी प्रतिबद्धता से जुटने का आह्वान किया।
#छपरा #लालू_यादव #राजद #बिहार_राजनीति #चुनाव_2025










