-चंद्रयान 3 के बाद अब आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा का दिखा अद्भुत नजारा
नई दिल्ली।एजेंसी।
चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने कई तस्वीरें साझा की है। अब सूर्य की जानकारी जुटाने के लिए लॉन्च किए गया आदित्य एल1 भी लैंडर की तरह चांद के साथ पृथ्वी की तस्वीरें भेज रहा है।

आदित्य-एल1ने आज पृथ्वी और चंद्रमा के साथ एक खास सेल्फी ली है, जिसे इसरो ने जारी किया है।
बता दें कि Aditya L1 लॉन्चिंग के बाद से दो बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) बदल चुका है। हाल ही में इसरो ने यह जानकारी दी थी कि Aditya L1 सूर्य के एल 1 प्वाइंट की ओर बढ़ रहा है। आदित्य एल-1 अब आगे बढ़ते हुए 245 किमी x 22459 किमी की कक्षा से निकलकर 282 किमी x 40225 किमी में पहुंच चुका है।











